भवनाथपुर : बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय के मैदान में नीलकंठ युवा क्लब द्वारा आयोजित नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और भविष्य में मैं प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करूंगा।
विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें।
Advertisement
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ज्योतिबा फुले स्पोर्ट क्लब कैलान और बरडीहा के बीच खेला गया, जिसमें बरडीहा की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच में रेफरी की भूमिका प्रवेश साह ने निभाई, जबकि लाईनमैन की भूमिका छोटन कुमार और अमित कुमार ने संभाली। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नीलमनी कुमार, कोषाध्यक्ष अजय बड़ाइक, सचिव धर्मेंद्र कोरवा, खेल प्रभारी इम्तियाज आलम और अन्य उपस्थित थे।