भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के टाउनशिप निवासी स्वर्गीय राज कुमार की पत्नी देवी कुवंर ने मंगलवार को कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते देवी कुवंर ने उग्र होकर यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा रेफर कर दिया।