whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172209 readers visited
Loading...

Advertisement

आदेश के बावजूद सीएचसी के सामने संचालित हो रहा है मेडिकल और पैथोलॉजी जांच घर

location_on भवनाथपुर access_time 01-Oct-24, 10:07 AM visibility 728
Share



आदेश के बावजूद सीएचसी के सामने संचालित हो रहा है मेडिकल और पैथोलॉजी जांच घर
बंद करने का आदेश देते प्रभारी डॉ दिनेश सिंह (फाईल फोटो)


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन ने सीएचसी के सामने संचालित आधा दर्जन से अधिक मेडिकल दुकान और पैथोलॉजी जांच घरों में छापेमारी अभियान चलाकर बगैर कागजात और रजिस्ट्रेशन के चला रहे संचालकों को दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद ही अवैध मेडिकल और पैथोलॉजी जांच घर खुल गए। जिससे क्षेत्र के लोगों ने मेडिकल और पैथोलॉजी जांच घरों के संचालकों और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। बतातें चलें कि सीएस डॉ अशोक कुमार के आदेश के आलोक में सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश कुमार ने बीते 10 सितंबर को सीएचसी अस्पताल के सामने संचालित हो रहे आधा दर्जन से अधिक मेडिकल दुकान और पैथोलॉजी जांच घरों की जांच की थी।
Advertisement
जिसमें कई दुकानदारों ने दुकान संचालन का कोई कागजात और रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात कही थी। जबकि कई दुकानदारों ने अपने अपने दुकानों को धड़ाधड़ सटर गिराकर फरार हो गए थे। जिसके बाद प्रभारी ने मेडिकल और पैथोलॉजी संचालकों को बगैर कागजात और रजिस्ट्रेशन कराए दुकान बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश के कुछ ही घंटे के बाद दुकानदारों ने दुकान खोल दिए। जिस पर दोबारा से प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल का गार्ड को भेजकर खुली दुकानों को बंद करवाया था। इस दौरान एक मेडिकल व पैथोलॉजी संचालक एचएच पाल को फर्जी कागजात पर दुकान संचालन को लेकर पुलिस को सुपुर्द किया था। इतना सब होने के बाद भी अवैध रूप से संचालित कर रहे मेडिकल और पैथोलॉजी संचालक पर कोई असर नहीं हुआ और दुकान पूर्व की तरह खोल रहें हैं।
Advertisement
जिसकी चर्चाओं का बाजार गरम है कि आखिर विभाग को अवैध दुकान संचालकों पर कोई नहीं करनी थी, तो यह जांच के नाम पर नौटंकी करने से क्या फायदा था। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र दुकान संचालक के पास ही पैथोलॉजी जांच घर संचालित करने का रजिस्ट्रेशन है। उन्होंने बताया कि जांच किये थे, सभी से दुकान के कागजात और रजिस्ट्रेशन की मांग भी थी, लेकिन किसी ने न तो कागजात दिखाए और न ही दुकान का रजिस्ट्रेशन ही। उन्होंने कहा कि ऊपर से दबाव के कारण अग्रेतर कार्रवाई नहीं कर पा रहें हैं। बिना निबंधन के जांच घर चलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि भवनाथपुर में दर्जनों जांच घर का निबंधन नहीं है। जांच घरों का निबंधन नहीं होने की वजह से विभागीय स्तर पर इसकी सुनवाई करने वाला भी कोई नहीं है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play