धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी गांव में 12 जून 2023 को आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के लिए कुल 6 उम्मीदवार थे, जिनमें कुछ उम्मीदवार का त्रुटि के कारण चयन नहीं किया गया था, लेकिन पुनः 28 अगस्त 2023 को आंगनबाड़ी सेविका चयन ग्राम सभा द्वारा ममता कुमारी का चयन कर लिया गया। इस सभा में कुल 6 उम्मीदवार उपस्थित थे। जिसमें ममता कुमारी का चयन कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धुरकी द्वारा बताया गया था कि आपको दो से चार दिनों के अंदर औपबंधिक प्रमाण पत्र धुरकी बीडीओ के माध्यम से दिया जाएगा। परंतु अभी तक औपबंधिक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराजगी है।
ग्राम सभा में प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, बीडीओ सत्यम कुमार एवं थाना प्रभारी सदानंद कुमार तथा उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, धुरकी मुखिया महबूब अंसारी, एएनएम शिक्षक प्रदीप राम की मौजूदगी में सेविका चयन का कार्य किया गया था।
Advertisement
दो उम्मीदवार ममता कुमारी का सेविका और रूपा कुमारी को चयनित कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था। जिला समाज कल्याण शाखा गढ़वा के पत्रांक 1057, 17.10.2023 तथा 657, 14.06.2024 के आवेदन प्रेषित की गई है, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब चयन प्रक्रिया ग्राम सभा द्वारा की गई तो औपबंधिक प्रमाण पत्र में इतनी देर क्यों। डीडीसी को आवेदन देकर नियुक्ति पत्र की मांग की है साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि डीडीसी को ज्ञापन दिए काफी दिन हो गया उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीण देवंती देवी, अजय चंद्रवंशी, मुंद्रिका यादव, ललन राम, इंदु देवी, रीता देवी, निरंजन कुमार, प्रगास राम, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, छठु राम, दशरथ राम, बीडीसी प्रतिनिधि राजकुमार राम, जगरनाथ कुमार, लक्षु राम आदि ने यह भी बताया कि शिवरी गांव में धात्री महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण आहार की दिक्कत हो रही है।
Advertisement
सभी ने यह भी बताया कि ममता कुमारी झारखंड राज्य से शिक्षा ग्रहण की है और इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।