गढ़वा : पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने उमेश यादव को पुनः भाजपा में शामिल कराते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने उमेश यादव को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। युवा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उमेश यादव ने कहा कि वह पुनः अपने घर लौटकर बेहद खुश हैं और भाजपा में वापसी को लेकर गदगद हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, रमकंडा मंडल उपाध्यक्ष प्रेमनाथ यादव, गौतम यादव, युवा महामंत्री छोटेलाल गुप्ता, राजू गुप्ता, मिथलेश गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।