गढ़वा : गढ़वा में पूर्व मंत्री की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा से प्रेरित होकर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने उनके आवास पर उनके साथ जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सत्य की लड़ाई लड़नी है और जाति-धर्म में भेदभाव न करते हुए मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी तत्वों को क्षेत्र से भगाना होगा और इस दिशा में सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल नौजवानों और पुराने मित्रों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबको गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र और झारखंड को भ्रष्टाचार रूपी राक्षस से मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए।
Advertisement
कार्यक्रम में अशोक चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, मनीष कुमार यादव, प्रकाश चौधरी, शंभू चौधरी, देवकुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी, नितीश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, शाहिद आलम, इजराईल अंसारी, अजय कुमार चौधरी, तामीर अंसारी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।