whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054333 readers visited
Loading...


पीएम मोदी ने पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया: सतीश चंद्र दुबे

location_on गढ़वा access_time 29-Sep-24, 05:40 PM visibility 671
Share



पीएम मोदी ने पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया: सतीश चंद्र दुबे
बैठक के बाद प्रेसवार्ता में जानकारी देते केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीशचंद्र दुबे, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



केन्द्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री पहुंचे गढ़वा, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ की बैठक गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान अब भारत के आगे घुटना टेक दिया है। उक्त बातें केन्द्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती से ही देश की मजबूती होगी। जितना अधिक भाजपा मजबूत होगा, देश में उतना ही राष्ट्रीयता, संस्कृति और विरासत मजबूत होगी। मंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास भाजपा और एनडीए ही सकता है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने झारखंड का बेहतर विकास के लिए ही इसे अलग राज्य बनाया था। आने वाला विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देते हुए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएं, कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करते हुए वर्तमान भष्ट्राचारी सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है। कांग्रेस बिना गांधी परिवार का नही चल सकता है। जबकि भाजपा में सड़क पर पोस्टर साटने वालों से लेकर चाय बेचने और किसान का बेटा भी पीएम, सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक बनता है। मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ् तिवारी की ओर से बताई गई समस्याओं को दूर किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने मंत्री से भवनाथपुर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा क्रशर प्लांट को चालू कराने और भंडरिया में स्थित कोल माइंस को शुरू कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने मंत्री को बताया कि भवनाथपुर में क्रशर प्लांट और भंडरिया में कोल माइंस शुरू होने से जिले के 30 से 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। मंत्री ने दोनों मागों को हरसंभव पूरा कराने का भरोसा दिया। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा जिला की सीमा स्थित बेलचंपा में मंत्री का पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। मंत्री का स्वागत करने के लिए पांच सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर बेलचंपा पहुंचे थे।
इसके बाद वहां से मंत्री शहरी क्षेत्र के जोबरइया वार्ड एक स्थित बूथ संख्या 138 और 139 पर पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में शामिल होकर मन की बात सुनी। मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम की मन की बात सुनने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। लोग उनकी बात सुनकर अपने जीवन में बेहतर करते है। लोगों के जीवन में सकारात्मकता का भाव पैदा होता है। इस दौरान मंत्री ने वहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और आमजनों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, अरविंद तुफानी, ओमप्रकाश तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, विनोद चंद्रवंशी, सन्नी च्रदवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, विवेकानंद तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play