whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169454 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उत्पाद विभाग ने जब्त किया 17 लीटर अवैध नकली शराब

location_on गढ़वा access_time 29-Sep-24, 08:50 AM visibility 706
Share



उत्पाद विभाग ने जब्त किया 17 लीटर अवैध नकली शराब
मोटरसाइकिल पर लदी अवैध शराब को जब्त करते उत्पाद विभाग के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



इस कारोबार से जुड़े तीन लोगों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, दो मोटरसाइकिल जब्त गढ़वा : गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग ने गढ़वा थाना के कल्याणपुर स्थित धर्मडीहा में वाहनों की जांच की। जिसमें दो मोटरसाइकिल से 17 लीटर अवैध नकली विदेश शराब जब्त किया गया है। उक्त शराब के बोतलों पर रोयल स्टेज व डी ब्लू कंपनी के शराब का लेबल पाया गया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम ने अवैध शराब के साथ दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हमेंं गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध नकली विदेशी शराब मोटरसाइकिल से लेकर गढ़वा आ रहे हैं।
Advertisement
सूचना के आधार पर हमारी टीम कल्याणपुर के धर्मडीहा के पास पहुंची। जैसे ही उक्त लोग मोटरसाइकिल से अवैध नकली शराब लेकर पहुंची। टीम ने उनके मोटरसाइकिल की जांच की। जिसमें से अवैध शराब के बोतल जब्त किए गए। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें विपिन कुमार पिता राम प्रसाद राम, रेहला पलामू, दीपक कुमार तिवारी पिता सुरेंद्र कुमार तिवारी चेचरिया मेराल, अजय कुमार पिता गणेश राम ओबरा, बरडीहा के नाम शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त लोग चार माह से इस धंधे में जुडे थे तथा सभी मित्र एक स्थान पर जुटकर शराब की पैकिंग व लेबलिंग करते थे। यह लोग विश्रामपुर पलामू से कल्याणपुर में विभिन्न लोगों को अवैध नकली शराब पहुंचाते थे। यह किसे शराब देते थे इसकी छानबीन की जा रही है। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play