whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172138 readers visited
Loading...

Advertisement

जनता का हक़ लूटने वालों की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 28-Sep-24, 09:16 PM visibility 674
Share



जनता का हक़ लूटने वालों की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे : मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों में जन संवाद आयोजित गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। बेटी, बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दे रही है। तब भाजपा के लोग कोर्ट में जाकर उसको रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जनता का हक लूटने वालों की साजिश हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। हर हाल में बेटी, बहनों को मंईयां सम्मान योजना का पैसा मिलेगा। मंत्री श्री ठाकुर मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अभी आपके बीच बहुत सारे लोग घूम रहे हैं।
Advertisement
वे आपके फायदा के लिए नहीं बल्कि किसी तीसरे का फायदा के लिए काम कर रहे हैं। वे किसी का एजेंट बने हुए हैं। चाहे वह 17 साल वाले हों, चाहे एआईएमआईएम के हों। ये सभी किसी तीसरे व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। इनको वहां से लाभ मिल रहा है। आप जब तक एकजुट होकर नहीं रहेंगे, ऐसे लोगों को समाज से नहीं भगायेंगे तो आप ही का नुकसान होगा। सरकार आज जितनी भी योजनाएं चला रही है ये सब बंद कर देंगे। अपने हक एवं अधिकार के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उसी व्यक्ति को चुनें जो आपके लिए काम कर रहा है। शनिवार को मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड अंतर्गत चामा पंचायत के ग्राम गोबरदाहा में समदा टोला प्रा वि के समीप, तेलायदह यादव टोला प्रा वि के समीप, कुसमही आंगनबाड़ी केंद्र के समीप, ग्राम चामा में उर्दू मध्य विद्यालय के समीप, सलवनमा टोला प्रा वि के समीप, चामा चरका पत्थर टोला में जब्बार अंसारी के घर के समीप, चामा हरिजन मुहल्ला में सामुदायिक भवन के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, साबिर अंसारी, नसीम अख्तर, मुश्ताक अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अमीनुद्दीन अंसारी, उदय यादव, सुरेंद्र कोरवा, धर्मेंद्र परहिया, मीना देवी, सोनू कुमार, रिंकी देवी, हदीश अंसारी, अमर साव, अमीर हमजा अंसारी, शौकत अंसारी, कुलदीप राम, अनिल राम, नसीम अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play