गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस पदाधिकारी अनीता तूफानी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एनएसएस से जुड़कर राष्ट्र सेवा करना हम सभी के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह हमें समाज और देश की सेवा का सिखाता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह ने कहा, "युवाओं में राष्ट्रीयता और समाज सेवा की भावना पैदा करने में एनएसएस का महत्वपूर्ण योगदान है। देश सेवा केवल हथियार लेकर बॉर्डर पर तैनात होकर ही नहीं की जाती, बल्कि एनएसएस से जुड़कर भी देश की सेवा की जा सकती है।
Advertisement
"
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं, जिनमें डॉ. शीशम साहू, डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. अशोक पाठक, डॉ. अरुण सिंह, प्रो. एसएन रॉय, डॉ. राजश्री अखौरी, डॉ. कविता, प्रो. रंजीत सोनी, प्रो. नेलन तिर्की, प्रो. रश्मि नंदकुलियर, प्रो. सुनील पाल, प्रो. ललीता देवी, प्रो. बीभा रानी, प्रो. आभा मुखर्जी, प्रो. मनोरमा कुमारी, राकेश पाल, रामाशंकर सिंह, और विनय कुमार प्रमुख थे।