रमना : आगामी दशहरा पर्व में शांति व्यवस्था, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को की जाएगी। इसकी जानकारी रमना थाना प्रभारी अनिमेष क्रांतिकारी ने इस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं गणमान्य ग्रामीणों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। साथ ही क्षेत्र के सभी अनुज्ञप्तिधारी और गैर अनुज्ञप्तिधारी पूजा समिति के आयोजनकर्ताओ को पूजा के लिए लिखित सूचना शांति समिति में शामिल होकर पहले की किसी प्रकार की विवाद या घटना के बारे में जानकारी मांगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे इस बैठक में रखे। जिसका सामाधन मिलजुलकर कर लिया जायेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से थाना सभागार में शांति समिति बैठक का आयोजन किया जाएगा।