whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053638 readers visited
Loading...


समय पर नहीं आते हैं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यालय कर्मी, लोग परेशान

location_on मझिआंव access_time 27-Sep-24, 10:35 AM visibility 667
Share



समय पर नहीं आते हैं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यालय कर्मी, लोग परेशान
पदाधिकारी का इंतजार करते ग्रामीण


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदाधिकारी से लेकर कार्यालय कर्मी तक ऑफिस खुलने के समय पर नहीं आते हैं। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को 11 बजे तक न तो बीडीओ आये थे और न उनके कोई कर्मचारी। इसी तरह अंचल कार्यालय में भी 11 बजे तक न तो सीओ पहुंचे और न कोई राजस्व कर्मचारी ही पहुंचे थे। इस संबंध में मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म जमा कराने आये जोगिबिर गांव के आदिम अंसारी ने फॉर्म दिखाते हुए कहा कि उन्हें इसे जमा कर अपने खेतों में काम करने जाना था, लेकिन कर्मचारियों के कार्यालय के आगे 11 बजे भी ताला बंद है। जिसके कारण इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह प्रखंड व अंचल कार्यालय में काम कराने आये कई अन्य ग्रामीणों ने समय पर किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी के नही आने की शिकायत की।
यही नहीं शिक्षा विभाग का भी कोई पदाधिकारी व कर्मचारी 11 बजे तक नही आया था। बताया जाता है कि 11 बजे के बाद आने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ही नहीं बल्कि कृषि पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ, पीएम आवास कर्मी बाल विकास परियोजना,व शिक्षा विभाग सहितकई विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी नही पहुंचे थे। इधर 11ः15 बजे पहुंचे जनसेवस्क सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय से देर से आने का कारण पूछा गया तो उनके द्वारा पत्रकारों को ही फोटो वीडियो बनाया जाने लगा और उनके द्वारा उल्टा बहस भी किया गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि जिउतिया पर्व एवं वर्षा के कारण आज लेट हुआ। जबकि बीडीओ द्वारा बताया गया कि जिला में मीटिंग था।
जिसमे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद तथा ऑपरेटर वसीम अंसारी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि सभी को ससमय कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play