whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053850 readers visited
Loading...


राशन की कालाबाजारी और अभद्र व्यवहार को लेकर डीलर राजेश्वर बैठा के खिलाफ ढोटी में हंगामा

location_on गढ़वा access_time 26-Sep-24, 06:39 PM visibility 665
Share



राशन की कालाबाजारी और अभद्र व्यवहार को लेकर डीलर राजेश्वर बैठा के खिलाफ ढोटी में हंगामा
डीलर के आवास पर हंगामा करते लाभुक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के ढोटी गांव के राशन डीलर राजेश्वर बैठा के खिलाफ राशन की कालाबाजारी और लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लाभुकों का कहना है कि डीलर द्वारा उन्हें प्रत्येक माह राशन नहीं दिया जा रहा है और राशन की कालाबाजारी की जा रही है। साथ ही, लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। लाभुकों ने आरोप लगाया कि जब वे राशन लेने जाते हैं, तो डीलर उनका अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देते हैं और दुर्व्यवहार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से हो रही है। हर बार डीलर यह बहाना बना देता है कि राशन खत्म हो गया है या समय पर राशन लेने क्यों नहीं आए।
इस घटना से आक्रोशित लाभुकों ने उपायुक्त से डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीलर राजेश्वर बैठा को हटाकर किसी दूसरे डीलर से राशन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें समय पर राशन मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हंगामे के दौरान मौके पर हिदायत अंसारी, नाजमा बीबी, नुरेलम अंसारी, हसबुन बीबी, सफीना बीबी, कामेश्वर विश्वकर्मा, कमरुण बीबी, दीपक विश्वकर्मा, महेश महतो, अकलीम अंसारी, मंसूर अंसारी, हदीस अंसारी, तक़रीम अंसारी, अहमद अंसारी, नुरे अंसारी, महफूज अंसारी, असरफ अंसारी, नसरु अंसारी, रजाक अंसारी, शंभू महतो, प्रभु महतो, मुस्ताक अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play