टेबल टेनिस संघ के लोगों ने दी बधाई
गढ़वा : 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय टेबल टेनिस (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि तीन खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया है। इस अवसर पर जिले के टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा रांची में 25 सितंबर को ओपन ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़वा जिले के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस शिविर में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।
चयनित खिलाड़ियों की सूची:
- अंडर-14 बालक वर्ग: हर्षित कुमार पांडेय, मयंक राज (सचिन कुमार – स्टैंड बाई)
-अंडर-17 बालक वर्ग: अनिमेष कुमार पांडेय, नितीश कुमार मेहता, अभिजीत यादव, रौशन कुमार पाल (उज्जवल कुमार – स्टैंड बाई)
- अंडर-14 बालिका वर्ग:आयुषी कुमारी (रिद्धि सिंह – स्टैंड बाई)
- अंडर-17 बालिका वर्ग: अंजली कुमारी
चयनित खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, विनोद कमलापुरी, नंदकुमार गुप्ता, सुशील केसरी, अशोक कुमार दुबे, सिस्टर रौशना, संजय सिंह, प्रिंस सोनी, मुजीबुद्दीन खान, अशोक कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार दुबे, संजय सोनी, अमित सिंह, मिथिलेश सिंह, धनंजय तिवारी, उमेश यादव, अमोद कुमार पांडे, अजय ठाकुर, संतोष जी, नवनीत शुक्ला, सुधीर पाठक, पंकज सोनी, ललन सोनी, अभय कुमार, जयदेव पाल, मनोज पाठक, विवेक कुमार दुबे, ऋषभ राज, अनुप कुमार, अमल कुमार ठाकुर, अंजली रानी, आयुषी कुमारी, गुड्डू प्रसाद, सुशील तिवारी, रामाशंकर सिंह और कई अन्य ने उन्हें बधाई दी है।
संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।