whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28178424 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

location_on गढ़वा access_time 25-Sep-24, 01:38 PM visibility 675
Share



जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंका विधानसभा स्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुथ स्तर पर संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को ही भारत का विकास माना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंडित उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं, जिसके कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता झामुमो सरकार से परेशान हो चुकी है और भाजपा कार्यकर्ता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस अवसर पर कई भाजपा नेता उपस्थित थे, जिनमें अलखनाथ पाण्डेय, ओमप्रकाश तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, संतोष दुबे, विनोद जायसवाल, रविन्द्र पाण्डेय, अभिषेक कश्यप, राजकुमार मधेशिया, उमेश कश्यप, मनीष गुप्ता, रामशीष तिवारी, धनंजय गौड़, बिनय चंद्रवंशी, मनोज जायसवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play