गढ़वा : धुरकी बाजार में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी निवासी गोविंद दास के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंद दास अपनी मोटरसाइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।