गढ़वा : झारखंड युवा सदन 4.0 के लिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से परिहारा पंचायत के युवा मुखिया रविंद्र राम का चयन हुआ है। वे इस सदन में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविंद्र राम न केवल कम उम्र में पंचायत मुखिया बने हैं, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता के कारण जिले में लोकप्रिय भी हैं। गरीबी से संघर्ष करते हुए उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
रविंद्र राम गढ़वा जिला मुखिया संघ के मीडिया प्रभारी होने के साथ-साथ कानून (ला) के छात्र भी हैं। झारखंड सरकार के खेल एवं युवा विभाग और ब्लू फाउंडेशन द्वारा आयोजित झारखंड युवा सदन का उद्देश्य युवाओं को राजनीति और सामाजिक हितों के प्रति जागरूक करना है।
Advertisement
इस कार्यक्रम में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए युवा अपने क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को सदन में उठाते हैं।
इस वर्ष की युवा सदन कार्रवाई में संभावना है कि रविंद्र राम को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे अपने क्षेत्र के मुद्दों को सदन में रखकर मंत्री पद ग्रहण कर कार्यवाही में भाग लेंगे।