whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053848 readers visited
Loading...


स्व. राघवेंद्र कुमार वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर एएसडी प्ले स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 24-Sep-24, 07:20 PM visibility 721
Share



स्व. राघवेंद्र कुमार वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर एएसडी प्ले स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के सहिजना मोहल्ला स्थित एएसडी प्ले स्कूल के संस्थापक सदस्य स्व. राघवेंद्र कुमार वर्मा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाषण, क्विज, पेंटिंग और लेखन शामिल थे। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी ने प्रथम, अंजू कुमारी ने द्वितीय और सोनू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका रश्मि वर्मा ने कहा कि विद्यालय की स्थापना 2016 में की गई थी, जिसमें स्व. राघवेंद्र कुमार वर्मा का अहम योगदान था।
उनका उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। वर्तमान में विद्यालय उनके सपनों को साकार कर रहा है, और बच्चे अपनी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। शिक्षिका प्रिया पाठक ने बताया कि विद्यालय में खेल-खेल में शिक्षा की शुरुआत से बच्चों के विकास में सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। शिक्षिका नेहा कुमारी ने कहा कि संस्थापक के सपनों को साकार करने के लिए सभी शिक्षक मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षिका अनुराधा कुमारी, अदिति कुमारी, चांदनी कुमारी, आरती कुमारी, कृति कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजलि कुमारी, रानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान राघवेंद्र कुमार वर्मा का निधन हो गया था। उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम आज एएसडी प्ले स्कूल के रूप में सामने है, जो बच्चों को शिक्षा की एक नई दिशा दे रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play