भवनाथपुर : प्रखंड के बनसानी पंचायत भवन में मुखिया लाइची देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका के चयन के लिए सभा आयोजित की गई।
इस सभा में दिवंगत आंगनबाड़ी सेविका निर्मला देवी के स्थान पर सर्वसम्मति से उनकी आश्रित पुत्रवधू चांदनी कुमारी का चयन किया गया। उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षिका रंजना यादव, शिक्षक मृत्युंजय यादव, एएनएम सुषमा कुमारी, पंचायत सचिव अजीत सिंह, मुखिया पति राजेश्वर पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।