भवनाथपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक बैठक आयोजित कर प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम और पर्यवेक्षक प्रभात मिश्रा उपस्थित रहे।
प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के दौरान माया देवी को अध्यक्ष और गुलापति देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही, समिति के अन्य सदस्य के रूप में सकीबा बीबी, गीता देवी, तेहरुन बीबी, प्रतिमा देवी, मिना देवी, पिंकी देवी, सुधा देवी, चिंता देवी, अजय यादव, बाल संसद सदस्य रीना देवी, शिक्षक प्रतिनिधि पूनम कुमारी, ममता कुमारी, मंजू देवी और वार्डन सह संयोजक कविता कुमारी को चयनित किया गया।