whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172996 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का किया गया आयोजन

location_on गढ़वा access_time 24-Sep-24, 04:38 PM visibility 699
Share



स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का किया गया आयोजन
उपस्थित लोगों को संबोधित करती कल्पना सोरेन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन भी आमजनों की रही भीड़ गढ़वा : मंगलवार को गढ़वा जिले के स्थानीय राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से मनचासिन सभी माननीय मंत्रीगण, विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
Advertisement
गढ़वा जिला के स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभा मे उपस्थित सभी आमजनों को बताया। गांडेय विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा अपने अभिभाषण में कहा गया कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है।
Advertisement
उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं यथा- सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब गुरबो एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता अनुसार योजनाएं संचालित की जा रही है।
Advertisement
बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के लिए योजनाएं, विधवा, वृद्ध एवं 50 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्ग के महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रीन राशन कार्ड एवं अबुआ आवास जैसे योजनाओं का लाभ देकर योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्र में पर्याप्त विकास करने का कार्य किया गया है। माननीय मंत्री बेबी देवी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के आ जाने से महिलाएं सशक्त हुई है। उन्हें प्रत्येक माह 1000 रुपये अर्थात हर वर्ष 12000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में दिए जा रहे है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं।
Advertisement
गरीब परिवार की बेटियां अपने पढ़ाई लिखाई के खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं, जिससे उनके माता-पिता पर पढ़ाई लिखाई के दौरान पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी। माननीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वैसे तो वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उन्हें मंत्री पद के रूप में कार्य करने का कम समय मिला है, फिरभी वे झारखंड के जनता जनार्दन के विस्वास पर खरा उतरने का परस्पर कार्य कर रहीं है। कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय के मंत्री रहते हुए कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है।
Advertisement
उन्होंने बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण माफ़ी कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे रूप से दिए जाने वाले ₹1000 की राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। विदित है कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः प्रखंड रमना एवं मेराल में भी की गई। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया गया। मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के उक्त आयोजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play