गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस पदाधिकारी अनीता तुफानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने छात्राओं को एनएसएस के महत्व और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्रमुख शिक्षकगण, जैसे डॉ शीशम साहू, प्रो अशोक पाठक, डॉ अरुण सिंह, प्रो एसएन रॉय, डॉ राजश्री अखौरी, डॉ कुमार महिपाल, डॉ कविता, प्रो रंजीत सोनी, प्रो नेलन तिर्की, प्रो सुनील पाल, प्रो ललीता देवी, प्रो बीभा रानी, प्रो मनोरमा कुमारी, रामाशंकर सिंह और विनय कुमार समेत सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया गया।