whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173320 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

लोगों को सम्मान का जीवन देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध : कल्पना सोरेन

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 24-Sep-24, 10:25 AM visibility 694
Share



लोगों को सम्मान का जीवन देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध : कल्पना सोरेन
मंचासीन विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर व अन्य, संबोधित करती कल्पना सोरेन एवं उपस्थित लोग


श्री बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



धरती मेरी, खजाना मेरा, फिर भी झारखंड को रॉयल्टी नहीं : कल्पना सोरेन बीजेपी वाले धर्म के नाम पर लोगों को बांटने एवं सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं : मिथिलेश कल्पना सोरेन ने श्री बंशीधर नगर में मंईयां सम्मान यात्रा का किया श्रीगणेश श्री बंशीधर नगर : झारखंड सरकार की ओर से यहां गोसाईबाग के मैदान में मंईयां सम्मान यात्रा का श्रीगणेश किया गया। यात्रा का शुभारंभ सूबे के महिला बालविकास मंत्री बेबी देवी, पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, गांडेय विधायक व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एवं पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
Advertisement
तत्पश्चात डीसी शेखर जमुआर ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने अतिथियों को बड़ा माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया। इसके पूर्व झामुमो नेताओं ने हैलीपैड पर अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है जनसरोकार की सरकार : बेबी देवी सूबे की महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनसरोकार की सरकार चल रही है। सरकार के द्वारा गरीब, किसान के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुये कई कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है और उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। वे सोमवार को झारखंड सरकार की ओर से यहां गोसाईबाग के मैदान में आयोजित मंईयां सम्मान यात्रा का श्रीगणेश करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं एवं बेटियों के लिये मंईयां सम्मान योजना चलाकर महिलाओं एवं बेटियों को सबसे बड़ा सम्मान देने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों को अभी एक हजार रुपये का सम्मान दिया जा रहा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनी तो एक हजार से बढ़ाकर राशि दी जायेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से राज्यहित में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। बीजेपी वाले धर्म के नाम पर लोगों को बांटने एवं सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं : मिथिलेश मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बाबा बंशीधर ने बीजेपी को पैदल कर दिया है। अब जनता भी बीजेपी को पैदल करने को तैयार है।
Advertisement
बीजेपी वाले धर्म के नाम पर लोगों को बांटने एवं सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन भगवान को यह सब पसंद नहीं है। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को बाबा बंशीधर की धरती पर हेलीकॉप्टर में तेल नहीं होने से पैदल होना पड़ा। अयोध्या में प्रभु श्री राम ने भाजपा को हराने का काम किया। उन्होंने कहा की गढ़वा जिले पर पहले किसी का ध्यान नहीं जाता था। लेकिन हेमंत सोरेन ने सीएम बनने से पहले ही कहा था कि जिले को सबसे अग्रणी जिला बनाया जायेगा। आज देखिये गढ़वा झारखंड के किसी जिले से पीछे नहीं है। आज कोई भी महत्वकांक्षी योजना या कार्यक्रम गढ़वा की धरती से शुरू होती है। बीजेपी ने हमारी आवाज को कुंद करने की कोशिश की। सीएम को साजिश कर जेल में डालने का काम किया।
Advertisement
लेकिन यहां की जनता चुनाव में बीजेपी को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा की सरकार ने लोगों को सम्मान देने और सशक्त बनाने के लिये कई योजना बनाई है। मंईयां सम्मान योजना राजनीति में एक नया अध्याय लिखने वाली योजना है : दीपिका कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा की मंईयां सम्मान योजना कोई मामूली योजना नहीं है। यह राजनीति में एक नया अध्याय लिखने वाली योजना है। महिला सम्मान, उन्नति की योजना है। यह योजना महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन को 24 साल हो गये। लेकिन पूर्व में किसी ने भी महिलाओं को सशक्त बनाने का काम नहीं किया। लेकिन बीजेपी को इस योजना से काफी दिक्कत हो रही है।
Advertisement
बीजेपी वालों में इस योजना की लोकप्रियता से घबराहट है। मंत्री श्रीमति पांडेय ने कहा की भाजपा यहां इस योजना का विरोध करती है। लेकिन कश्मीर में जाकर ऐसी योजना लाने की बात कहती है। उन्होंने कहा की इस सरकार ने सभी वर्गों के बारे में सोचा है। केसीसी एवं लोगों का बकाया बिजली बिल माफ कर किसानों एवं झारखंड वासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लोगों से चुनाव में इंडिया गठबंधन को फिर से भारी सहयोग देने की अपील की। लोगों को सम्मान का जीवन देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध : कल्पना सोरेन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि लोगों को सम्मान का जीवन देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। मंईयां सम्मान योजना ने बेटी, बहन एवं माता को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ सम्मान के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया है।
Advertisement
उन्होंने कहा की आज मेरा यह पहला कदम है। मैं लोगों के इस उत्साह और जोश को देखकर काफी खुश हूं। मैं महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान देखकर यह कह सकती हूं कि हेमंत सोरेन को यहां की जनता ने फिर से आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। श्रीमति सोरेन ने कहा की मंईयां सम्मान योजना क्रांतिकारी योजना है। हेमंत सोरेन ने इस योजना को काफी पहले लागू करने करने की योजना बनाई थी। लेकिन बीजेपी नहीं चाहती थी कि ऐसी योजना झारखंड में लागू हो। जिससे झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान आ सके, लोग स्वावलंबी बन सकें। इसलिए आपके प्यारे सीएम को जेल में डाल दिया। अगर सीएम को बीजेपी जेल में नहीं डालती तो अपलोगों को अभी तक 2 की जगह 7 वां किस्त मिल जाता। इसके बाद भी बीजेपी वाले इस योजना को बंद करने की लगातार कोशिश में लगे हैं।
Advertisement
बीजेपी के लोग इसे लेकर पीआईएल कर रहे हैं। लेकिन झारखंड वासियों के खिलाफ ऐसी हिमाकत करने वालों को चुनाव में जनता मुंहतोड़ जबाब देगी। उन्होंने केसीसी माफी, बिजली बिल माफी जैसी योजना का भी जिक्र कर लोगों से सहयोग मांगा। धरती मेरी, खजाना मेरा, फिर भी झारखंड को रॉयल्टी नहीं : कल्पना सोरेन इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की झारखंड को मिलने वाली 1 लाख 36 करोड़ रुपये की रॉयलटी केंद्र सरकार ने रोक रखी है। धरती मेरी खजाना मेरा लेकिन रॉयल्टी नहीं मिलना कहां का न्याय है? बीजेपी का योजनाओं को लेकर है दोहरा चरित्र कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं को रोकने का काम कर रही है।
Advertisement
मंईयां सम्मान योजना जैसी योजना ने झारखंड की माता बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। लेकिन बीजेपी इसे पचा नहीं पा रही है। इस योजना को रोकने का काम किया जा रहा है। बीजेपी के लोग पीआईएल कर रहे हैं। जबकि बीजेपी अपने शासित राज्यों में इस तरह की योजना को संवैधानिक बताती है, लेकिन झारखंड सरकार की योजना को असंवैधानिक बताकर पीआईएल के जरिये बंद करने का प्रयास करती है। ऐसे दोहरे चरित्र वालों को यहां की माता बहनें सबक सिखाएंगी। बीजेपी वाले हैं विभाजनकारी : कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी धर्म जाति के नाम पर एक दूसरे को लड़ाती है, दूरी पैदा करती है। नहीं चाहती सभी लोग प्यार से रहें यही उसकी राजनीति है। लेकिन हेमंत सोरेन दूरी पाटने का काम करते हैं।
Advertisement
झारखंड सरकार की कोई भी योजना व्यक्ति विशेष के लिये नहीं बल्कि झारखंडी मूलवासी केद्रित होता है। हेमंत सोरेन की सोच झारखंड को बीजेपी की बनाई को खाई को पाटकर संगठित बनाना है। कार्यक्रम में डीसी शेखर जमुआर, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डीडीसी पीएन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसपी दीपक कुमार पांडेय, पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बीडीओ अदिती गुप्ता, सीओ विकास कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला हक अंसारी, रेखा चौबे, मनोज ठाकुर, भोजपुर गढ़ के प्रमुख दीपक प्रताप देव, कामता प्रसाद, तस्लीम खां, मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राजा सिंह, कामेश्वर प्रसाद, अनुज दूबे, सूर्यदेव मेहता, कमलेश मेहता, शुभम कुमार, रजनीकांत मधुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play