एआईएमआईएम के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम में डॉक्टर एम.एन. खान ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
गढ़वा : टीमन बाजार में एआईएमआईएम के तत्वावधान में "हल्ला बोल पोल खोल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी एवं गढ़वा रंका विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम.एन. खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर खान ने झारखंड की वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को कब पूरा करेगी। उन्होंने मॉब लिंचिंग कानून और मुस्लिम समुदाय के हक और अधिकारों की अनदेखी की भी आलोचना की।
Advertisement
डॉक्टर खान ने कहा कि झारखंड की सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, और गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी ठोस कार्य नहीं हुआ है।
डॉक्टर खान ने यह भी आरोप लगाया कि गढ़वा रंका के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली और सड़कों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ही इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकती है, और जनता अब इसे भली-भांति समझ चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य भर में भ्रष्टाचार चरम पर है, और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे जनता बेहद परेशान है। इस मौके पर जिला महासचिव रमजान अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह विधानसभा अध्यक्ष मौलाना मजहर हुसैन रज़वी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, युवा रंका प्रखंड अध्यक्ष खुश्दिल अंसारी, रंका प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष डॉक्टर मुजाहिद, आरिफ अंसारी, फैजान राजा, नंदलाल सोनी, अनिल यादव, शशि सिंह, चंदन पासवान, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।