भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर जिले में आयोजित महिला सम्मान यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की शेरनी कही जाने वाली नारी शक्ति गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, पूर्व मंत्री सह सांसद जोबा मांझी, मंत्री बेबी देवी, विधायक सविता महतो, गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर आदि के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री बंशीधर नगर, रमना सहित मेराल, गढ़वा में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई है।
Advertisement
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से अधिक से लोगों को अधिक संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस महिला सम्मान यात्रा से पूरे राज्य में नया संदेश जाएगा।