गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर हरेया गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के जरगर गांव निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा और सारू मेराल थाना क्षेत्र के वाना गांव निवासी अर्जुन विश्वकर्मा शामिल हैं। दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने साथी अर्जुन के साथ डाल्टनगंज से इलाज कराकर लौट रहे थे, तभी गढ़वा की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।