whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170690 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दो दिवसीय महिला सम्मान यात्रा सोमवार से, श्री बंशीधर नगर से होगी शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 22-Sep-24, 05:35 PM visibility 720
Share



दो दिवसीय महिला सम्मान यात्रा सोमवार से, श्री बंशीधर नगर से होगी शुरुआत
मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



ऐतिहासिक होगा महिला सम्मान यात्रा : मंत्री मिथिलेश कल्पना सोरेन सहित आधा दर्जन विधायक, सांसद व मंत्री होंगे शामिल गढ़वा : गढ़वा, पलामू में झामुमो का आयोजित दो दिवसीय महिला सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा। इस यात्रा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, विधायक सविता महतो, गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर साहित्य कई अन्य लोग शामिल होंगे। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा एवं पलामू में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक महिला सम्मान यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Advertisement
बाबा बंशीधर की नगरी श्री बंशीधर नगर से इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि 23 सितंबर सोमवार को 11: 00 बजे कल्पना सोरेन एवं अन्य सभी का श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के मैदान में हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। उसके बाद सड़क मार्ग से 11:30 बजे बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना, 12:00 बजे बाबा बंशीधर मंदिर के समीप स्थित गढ़ में जलपान, उसके बाद वहां से रोड शो करते हुए सभा स्थल गोसाईंबाग के लिए प्रस्थान करेंगी। 12:30 बजे से 3:00 बजे तक गोसाईबाग में सभा होगी। तत्पश्चात 3:30 बजे रमना प्रखंड में स्वागत कार्यक्रम, 4:00 बजे मेराल हाई स्कूल के मैदान में जनसभा तथा रात्रि 7:30 बजे गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
गढ़वा परिषदन में रात्रि विश्राम होगा। 24 सितंबर मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे मां गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11:00 बजे रामासाहू एक्सीलेंस स्कूल के स्टेडियम में जनसभा, दोपहर 12:30 बजे मझिआव में आम सभा, दोपहर 1:30 बजे हैदर नगर में आम सभा, 3:00 बजे छतरपुर में आम सभा, 4:10 बजे नावा मोड़ पर स्वागत, 5:00 बजे शाम को पाटन में आम सभा तथा रात्रि 7:45 बजे मेदिनीनगर दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महिला सम्मान यात्रा राज्य की राजनीति में मिल का पत्थर साबित होगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play