whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174001 readers visited
Loading...

Advertisement

पुलिस ने क्रेटा कार से 33 किलो गांजा बरामद, चालक फरार

location_on गढ़वा access_time 20-Sep-24, 06:48 PM visibility 756
Share



पुलिस ने क्रेटा कार से 33 किलो गांजा बरामद, चालक फरार
प्रेस बात करते एसडीपीओ नीरज कुमार एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर परसाहा मोड़ के पास से एक क्रेटा कार से 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, जबकि कार में सवार दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि डाल्टनगंज से गढ़वा की ओर सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। सुबह 7:30 बजे परसाहा मोड़ पर चेकिंग के दौरान करीब 8 बजे संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया।
Advertisement
कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बोर्ड से टकरा गई और पलट गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 33 किलोग्राम गांजा के 24 पैकेट बरामद हुए। इनमें 1 किलोग्राम के 22 पैकेट, 4 किलोग्राम का एक पैकेट और 7 किलोग्राम का एक पैकेट शामिल था। क्रेटा कार का नंबर JH 05 BT 1834 है, जो जमशेदपुर के हलुदपोखर गांव निवासी अजय सिंह के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने गढ़वा थाने में कांड संख्या 499/24, धारा 317(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 और 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, अवर निरीक्षक सुभाष पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play