रंका : राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को रंका शहर के बाजार क्षेत्र एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 से होकर गुजरने वाली सभी छोटी बड़ी वाहनों के चालकों एवं यात्रियों तथा आम लोगों से रंका पुलिस ने झारखंड सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगो की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है साथ ही हर हाल में सबों को मास्क लगाकर चलने दो पहिया वाहन पर सिंगल एवं चार पहिया वाहन पर ड्राइवर को छोड़कर दो व्यक्ति के चलने सेनेटाईजर का इस्तेमाल करने संबंधी निर्देश जारी किया है।
इस बाबत सहायक अवर निरीक्षक ए के उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मिले निर्देश के अनुपालन संबंधी जागरूकता फैलाई गई है जो व्यक्ति रविवार से इसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।