बिशुनपुरा : बिशुनपुरा प्रखंड के कोचेया गांव निवासी गोपाल विश्वकर्मा की पत्नी, हेवन्ति देवी (उम्र 55 वर्ष), की मौत पानी में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला रविवार शाम को शौच के लिए गई थी, जब वह नदी के तेज बहाव में बह गई।
महिला का शव सोमवार को बांकी और सुखड़ा नदी के संगम के बीच मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।