whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172636 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मांदर की थाप पर खूब थिरके मंत्री, ग्रामीणों के साथ मनाया करमा

location_on गढ़वा access_time 15-Sep-24, 05:46 PM visibility 694
Share



मांदर की थाप पर खूब थिरके मंत्री, ग्रामीणों के साथ मनाया करमा
मांदर बजाकर थिरकते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



प्रकृति, संस्कृति और बेटी बचाने का संदेश देता है करमा : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : जिले भर में करमा पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ काफी धूमधाम से मनाया गया। करमा पर्व के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ करमा पर्व मनाया। इस दौरान मंत्री मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ खूब थिरके। मंत्री ने सभी को करमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को माला पहना कर भव्य स्वागत किया। करमा पर्व के मौके पर मंत्री श्री ठाकुर मेराल प्रखंड के ग्राम बाना, रामबांध टोला, अलगडीह में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए।
Advertisement
साथ ही गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा सरना स्थल के समीप आयोजित करमा पूजा कार्यक्रम, ग्राम दुबे मरहटिया के बरवाही टोला, ग्राम कमरमा में आयोजित करमा पूजा महोत्सव, मुखिया गौरी देवी के घर के समीप आयोजित करमा पूजा महोत्सव, चिनियां प्रखंड के आईटीआई के बगल में चारमुहान के समीप अखिल भारतीय आदिवासी महासभा चिनियां के तत्वाधान में आयोजित करमा पूजा महोत्सव, ग्राम डोल में देवीधाम के समीप आयोजित करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि करमा प्रकृति, संस्कृति और बेटी को बचाने के साथ-साथ उनका सम्मान करने का संदेश देता है। यह पर्व कृषि, दर्शन और भाई-बहन के प्रेम की अभिव्यक्ति का प्रतीक पर्व है। करमा पर्व कर्म और धर्म दोनों को सम्मान देता है।
Advertisement
पूरे झारखंड में काफी धूमधाम एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व मनाया जाता है। करमा पूजा झारखंड का एक प्रमुख त्यौहार है। सरहुल के बाद करमा झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है। भादो मास की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। करमा पूजा के दिन युवतियां निर्जला व्रत रखती हैं। पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य इस पर्व को काफी आकर्षक बनाता। है। इस पर्व में करम देवता की पूजा अर्चना की जाती है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अरविंद यादव, रामचंद्र उरांव, अजय ठाकुर, फुजैल अहमद, जितेंद्र चौधरी, रामसागर उरांव, राजेश, मुखिया गौरी देवी, सजीवन कोरवा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play