whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172514 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में 21-22 सितंबर को परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा: झामुमो सरकार के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 14-Sep-24, 06:15 PM visibility 682
Share



गढ़वा में 21-22 सितंबर को परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा: झामुमो सरकार के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
वर्चुअल बैठक करते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर गढ़वा जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें 21 और 22 सितंबर को गढ़वा जिले में होने वाले परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने की, जिन्होंने कहा कि यह यात्रा झामुमो सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और प्रदेश में परिवर्तन की लहर लाने का कार्य करेगी। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा गढ़वा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों, भवनाथपुर और गढ़वा में भ्रमण करेगी।
Advertisement
यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से होगी और 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। इस दौरान पार्टी का रथ जन-जन तक पहुंचकर झामुमो सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को बेनकाब करेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं ताकि परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाया जा सके। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने बताया कि गढ़वा जिले में इस यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं की बैठक कर योजना बनाई जा रही है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेता, जैसे बाबूलाल मरांडी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, और सांसद निशिकांत दुबे शामिल होंगे।
Advertisement
यात्रा के दौरान भव्य रोड शो और जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रदेश मिडिया प्रभारी शिवपुजन पाठक ने बैठक में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस यात्रा में मीडिया का विशेष योगदान होगा। पार्टी कार्यकर्ता और जनता इस यात्रा के माध्यम से भाजपा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play