गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे गाय पालन प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम दीपक पासवान और संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस मौके पर डीडीएम दीपक पासवान ने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए पशुधन की बढ़ोतरी करें।
संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा कि अच्छी नस्ल के दूधारू पशुओं का पालन कर लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्यों मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, रूस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ और प्रद्युमन उपस्थित थे।