whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175098 readers visited
Loading...

Advertisement

रंका व मेराल के 400 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 14-Sep-24, 05:35 PM visibility 709
Share



रंका व मेराल के 400 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



राज्य में हो रहे चौतरफा विकास से विरोधियों की बढ़ गई है बेचैनी : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका व मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों से 400 से अधिक महिला-पुरूषों ने भाजपा एवं अन्य दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मेराल प्रखंड के अरंगी, बौराहा, रंका प्रखंड के सिरोईखूर्द, मझिगावां, बाहाहारा, मानपुर, चटनमान, गासेदाग, गौरगड़ा आदि गावों के शामिल होने वाले लोगों को मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
Advertisement
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की पुनः जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से सबसे पिछड़े क्षेत्र में गिने जाने वाले गढ़वा की अब पूरी तरह से तस्वीर बदल गई है। गढ़वा अग्रणी जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। काफी कम समय में गढ़वा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर हर रोज काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किये गये वादे को वे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। साथ ही पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी वर्गो के लिए कई जनोपयोगी योजनाएं चला रहे हैं। जिससे पूरे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार वर्ष 2019 में झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। राज्य में हो रहे चौतरफा विकास से विरोधी बेचैन हो गये हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभु यादव, विरेंद्र यादव, चइतु भुईयां, हजारी राम, जयराम पासवान, अनिल पासवान, धनंजय परहिया, सूरज सोनी, समीर खान, हमीद खान, रविंद्र प्रजापति, बसु सिंह, महेंद्र सिंह, शंभु लाल, विश्वनाथ भुईयां, सुभाष रजक, विनोद ठाकुर, संजय ठाकुर, रामदेव बैठा, पुष्पा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, जगन साव, रामचंद्र परहिया, मझिगावां से सनोज चौधरी, मुखलाल भुईयां, रतन साव, रामस्वरूप चौधरी, गजेंद्र साव, मानपुर से नसरूल अंसारी, शमशाद अंसारी, हाफिज सलीम रिजवी, हाफिज सलीम अख्तर, हसनैन अंसारी, हसीब अंसारी, रईस अंसारी, शौकत अंसारी, मोजीम अंसारी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, प्रियम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play