whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173967 readers visited
Loading...

Advertisement

रमना के जिरुवा में बन रहे पुलिया में घटिया सामग्री से ग्रामीण नाराज

location_on रमना access_time 13-Sep-24, 05:09 PM visibility 682
Share



रमना के जिरुवा में बन रहे पुलिया में घटिया सामग्री से ग्रामीण नाराज
जांच करने पहुंचे पदाधिकारी


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : झुरहा बाबुडीह से बुल्का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रारम्भ हुआ था। विधानसभा चुनाव आने वाला है लेकिन इसकी निर्माण गति से लगता है कि इस क्षेत्र के जनता को चलने योग्य सड़क के लिए केवल इंतजार ही करना है। सलोनी शशांक जेभी कंस्ट्रक्शन द्वारा बाबुडीह से बुल्का सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत जिरुवा नदी पर बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने घोर आपत्ति जताई और पुल निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है। इसके सिलाब में कवर ब्लॉक उलटा करके लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं बालू में मिट्टी मिला हुआ है और गिट्टी कि गुणवत्ता भी ढलाई योग्य नहीं है।
Advertisement
जिरुवा नदी में छलका के ऊपर बन रहे पुल को जिरुवा व खरदहा के ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रारम्भ से ही पुल का निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी, जिसका विरोध किया गया था। कार्य करा रहे मुंशी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ग्रामीणों द्वारा कार्य में अनियमिता को लेकर कार्य बंद कराने की सूचना पर संवेदक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता कार्य स्थल पर पहुंच कर इसकी जांच की। लेकिन ग्रामीण उनके जांच से सहमत नहीं हुए। ग्रामीणों नें कहा कि ज़ब तक इस पुल का निर्माण योजनानुसार नहीं किया जायेगा तब-तक कार्य नहीं होनें देंगे। ग्रामीण जितेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामशंकर सिंह, अनिल सिंह, हेमंत सिंह प्रभु सिंह मुन्ना सिंह देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस नदी पर पुल निर्माण का काम वर्षो इंतजार के बाद हो रहा है।
Advertisement
यदि इस पुल का निर्माण भी योजना अनुसार नहीं हुआ तो हमलोग फिर से उसी समय में पहुंच जायेंगे ज़ब पुल नहीं था। पुल निर्माण में अनियमितता की सूचना पर निर्माण कार्य स्थल पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी नें कार्य स्थल पर मौजूद ग्रामीणों एवं अधिकारी से जानकारी लेकर योजनानुसार ही पुल का निर्माण कार्य करने की बात कही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play