whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170315 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं पर हमला: खेल प्रतियोगिता के बाद मारपीट में 10 छात्राएं घायल

location_on मझिआंव access_time 11-Sep-24, 07:09 PM visibility 673
Share



कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं पर हमला: खेल प्रतियोगिता के बाद मारपीट में 10 छात्राएं घायल
घालय छात्राओं को एम्बुलेंस से ले जाते एवं इलाज करते डॉक्टर


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं पर खेल प्रतियोगिता के दौरान हमला कर दिया गया, जिसमें लगभग एक दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। महिला गार्ड आशा देवी के अनुसार, बीआरसी कार्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय और 10+2 उच्च विद्यालय बरडीहा की छात्राओं के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। कस्तूरबा की छात्राओं ने सभी मैच जीतने के बाद जश्न मनाना शुरू किया, जिस पर हारी हुई टीम की छात्राओं ने विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। मारपीट की घटना केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं रही। इसके बाद, हारी हुई टीम के साथ आए कुछ लोग कस्तूरबा विद्यालय की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए और छात्राओं पर हमला कर दिया।
Advertisement
इस हमले में लगभग 10 छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें दया कुमारी, नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रीति कुमारी, मायावती कुमारी, रूपवती कुमारी, आरती कुमारी, पम्मी कुमारी, बबीता कुमारी और लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर बरडीहा के बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय और रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ ने घायल छात्राओं से मुलाकात की और उचित इलाज के निर्देश दिए। बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि 11 सितंबर से विद्यालय में वार्डन की नियुक्ति की जाएगी, जो लगभग एक माह से रिक्त था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Advertisement
इस बीच, भाजपा नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना वार्डन के छात्राओं को खेल मैदान में क्यों भेजा गया और उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध क्यों नहीं किया गया। घटना के बाद छात्राओं में भय का माहौल है और उन्होंने खेल प्रतियोगिता के दौरान उचित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play