whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28186008 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डीआरडीए को जिला परिषद में विलय करने के विभिन्न निर्णयों पर दी गई सहमति

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 03:07 PM visibility 680
Share



डीआरडीए को जिला परिषद में विलय करने के विभिन्न निर्णयों पर दी गई सहमति
बैठक में शामिल जिला परिषद अध्यक्ष एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक संपन्न गढ़वा : जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु समाहरणालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीआरडीए डायरेक्टर रवीश राज सिंह, जिला परिषद के सभी सदस्य एवं सभी प्रखंड प्रमुख समेत माननीय सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधिगण उपस्थित थें। झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के अनुपालन में डीआरडीए को विघटित करते हुए जिला परिषद में समाहित कर दिया गया। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी समेत गढ़वा जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों द्वारा डीआरडीए का जिला परिषद में विलय उपरांत लिए गए निर्णयों पर सहमति प्रदान की गई।
Advertisement
इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड़, राँची के संकल्प पत्रांक-11- 01(DRDA)/2021/2078,/ ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 से प्राप्त निदेश के अनुपालन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गढ़वा के शासी निकाय द्वारा सर्वसम्मति से दिनांक 10.06.2024 की तिथि से डी०आर०डी०ए०, गढ़वा को विघटित करते हुए डी०आर०डी०ए० प्रशासन के सभी कर्मी (स्थायी कर्मचारी को छोड़कर), निधि एवं आस्तियों के साथ जिला परिषद् में समाहित करने पर ध्वनिमत से सहमति प्रदान की गई। विभागीय संकल्प पत्रांक-11-01 (DRDA)/2021/2078 ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 कंडिका 10 (क) के बिन्दु XI के आलोक में डी०आर०डी०ए० प्रशासन के सभी कर्मी ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अभिलेख एवं सामग्रियों की Inventory तैयार करेंगे एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा को तैयार Inventory अंतरित की जाएगी तभी संबंधित कर्मी मुक्त समझे जायेंगे, पर सहमति प्रदान की गई।
Advertisement
साथ ही ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची द्वारा डी.आर.डी.ए., गढ़वा में कार्यरत पदाधिकारियों/कर्मियों का संकल्प निर्गत होने की पूर्व तिथि का बकाया वेतन/संविदा राशि प्राप्त होने पर राशि की निकासी नवगठित जिला परिषद् कोषांग के माध्यम से की जाएगी, पर सहमति प्रदान की गई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play