रंका अनुमंडल : मुख्यालय के सदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया के द्वारा पंचायत के सभी वार्डों में सैनीटाइजेसन किया जा रहा है।
मुखिया ने बताया कि लॉकडाउन के प्रारंभ में गांव में सैनिटाइजेशन का काम किया गया था। रंका के सभी 13 वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने घर के आस-पास को स्वच्छ रखें तथा अपना घर में लोहे, प्लास्टिक, आदि सामग्री से अपनी दूरियाँं बनाते हुए रहे। ऐसा करने से कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सकता है। सरकार का मानना है की साफ-सफाई करते रहने से एक अच्छे माहौल का भी निर्माण हो सकेगा। स्वस्थ मन में ही स्वस्थ विचारों की उत्पत्ति होती है।
हमें अपने घर, मोहल्ले, गली, चौक, चौराहे, गांव, पंचायत इत्यादि को साफ करके लोगों को एक अच्छा संदेश देना है। हम चाहते हैं कि हमारे पंचायत का प्रत्येक व्यक्ति निरोग तथा स्वस्थ रहे, इसलिए पंचायत के प्रत्येक घर को सेनीटाइजेसन का कार्य प्रगति पर है।