रंका : प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बीडीओ देवानंद राम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी तथा प्रभारी मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, भूमि एवं राजस्व विभाग, मनरेगा, बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, झारखंड राज्य आजीविका मिशन, सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं के निपटारा किया गया।
मौके पर बीडीओ श्री राम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड की समस्त विभाग लोगां के दरवाजे पर जाकर उनके समस्याओं का निदान के लिए पहल कर रही है।
बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों का बिजली माफ कर दी है और गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का निपटारा कर रही है। कार्यक्रम में बीडीओ ने आठ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण पत्र दिया। जिसमें जगनारायण सिंह, निर्मला देवी, सरोज देवी, शिवनाथ भुईया, सीता देवी, शनिचरी देवी, नेवली देवी, मीरा देवी का नाम शामिल है। समाचार लिखे जाने तक सबसे ज्यादा अबुआ आवास का आए थे।
मौके पर सरस्वती देवी, विकास कुमार, अनिल कुमार, परमानंद गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, ऋषभ कुमार तिवारी, रविकांत कनहारिया, सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।