whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169744 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मंत्री ने किया अटौला में स्टेडियम का शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 05-Sep-24, 05:32 PM visibility 689
Share



मंत्री ने किया अटौला में स्टेडियम का शिलान्यास
बड़ा माला पहनाकर मंत्री का स्वागत करते लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा के पिछड़ेपन के सबसे बड़े जिम्मेदार पूर्व के जनप्रतिनिधिगण हैं : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : ज़िले के मेराल प्रखंड के अटौला ग्राम में चार करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं दीप जलाकर इसका शिलान्यास किया। इससे पूर्व शहीद जवान की तस्वीर पर मंत्री ने माल्यार्पण किया। साथ ही स्थानीय गणमान्य लोगों को मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बड़ा माला पहनाकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया।
Advertisement
मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी गढ़वा अव्वल होगा। अब गढ़वा के खिलाड़ी भी इंटरनेशनल स्तर पर परचम लहराएंगे। खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा को कुंठित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा में सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद आदि क्षेत्रों में भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे कृत संकल्पित हैं। राज्य सरकार इस दिशा में काफी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वा को सबसे पिछड़ा विधानसभा होने का कलंक लगने के सबसे बड़ा जिम्मेदार पूर्व के जनप्रतिनिधिगण, विधायक व सांसद हैं। उन्होंने कहा कि आज भी विधायक की वही शक्ति वही क्षेत्राधिकार है, लेकिन पूर्व के जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति और मेरी इच्छा शक्ति में जमीन आसमान का फर्क है।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि यदि विकास को आधार मानकर काम के नाम पर वोट हो तो जो कुकुरमुते की तरह घूम रहे हैं उनकी जमानत जप्त हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह स्टेडियम अत्याधुनिक सर्व सुविधा संपन्न बनेगा। इसमें बाउंड्री के साथ ही इसमें सिलेक्शन-1 घास लगाया जाएगा। एक पवेलियन बिल्डिंग होगा। जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम अटैच्ड टॉयलेट के साथ होंगे। साथ ही इसमें 100 लोगों के बैठने की कवर्ड रूफ व्यवस्था भी होगी। तीन-तीन सौ क्षमता की दो गैलरी होगी। जिसके नीचे सात-सात कमरे बाथरूम सहित होंगे। ताकि टीमों को यहां ठहराया भी जा सके। इसके अलावा बोर वेल एवं अन्य सुविधाएं भी होंगी। अब चेचरिया, खोरीडीह एवं अन्य सन्निकट पंचायतों के बच्चों को ना सिर्फ़ खेलने की सुविधा मिलेगी बल्कि अच्छे खिलाड़ियों एवं अच्छे मैच भी देखने का अवसर मिलेगा।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, सुजीत सिंह, दीपमाला, आलोक मिश्रा, सूर्य प्रकाश, चंदा देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिवंश तिवारी, ब्रजमोहन ठाकुर, रामकिशन तिवारी, उदय तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play