whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28176622 readers visited
Loading...

Advertisement

पर्यटन स्थलों के विकास पर गढ़वा प्रशासन का फोकस

location_on गढ़वा access_time 04-Sep-24, 05:32 PM visibility 696
Share



पर्यटन स्थलों के विकास पर गढ़वा प्रशासन का फोकस
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डीटीपीसी) गढ़वा के कार्यकारिणी निकाय एवं शासी निकाय की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में आहूत की गई, जिसमें उपस्थित जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद के अन्य सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव व सुझाव के साथ बैठक में भाग लिया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्राप्त योजना प्रस्ताव के अंतर्गत ब्रह्म स्थान लगमा खजूरी, राजा पहाड़ी शिव मंदिर एवं श्री बंशीधर नगर मंदिर तथा श्री बंशीधर नगर का सौन्दर्यकरण, गुरु सिंधु जलप्रपात, खोनहरनाथ मंदिर, श्री बंशीधर मंदिर के पास छठ घाट, बीरबंधा खजूरी डैम, चटनियां डैम केतार, मथुरा बांध गढ़वा, सतबहिनी जलप्रपात, जिरुआ डैम, सुखलदरी जलप्रपात आदि के सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्य के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
Advertisement
उक्त बैठक में राजा पहाड़ी शिव मंदिर एवं श्री बंशीधर नगर मंदिर का सौंदर्यकरण तथा अन्नराज डैम के अधिग्रहित भूमि पर इको पार्क विकसित करने के संबंध में प्रस्ताव दिया गया। साथ ही गुरु सिंधु जलप्रपात के लिए पहुंच पत्र एवं व्यू पॉइंट बनाने की बात कही गई। श्री बंशीधर नगर मंदिर के पास छठ घाट का भी सौन्दर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया। गोसाई बाग मैदान में हेलीपैड निर्माण तथा केतार प्रखंड स्थित चटनियां डैम का सौंदर्यकरण आदि की बात कही गई। सदर प्रखंड स्थित मथुरा बांध एवं मंझिआंव के बिरबंधा खजूरी डैम में स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सतबहिनी जलप्रपात में झूला तथा सौंदर्यकरण करने का प्रस्ताव रखा गया। रमना स्थित जिरवा डैम का सौंदर्यकरण करने का प्रस्ताव रखा गया जबकि धुरकी स्थित सुखलदरी जलप्रपात का एप्रोच रोड का निर्माण करने की बात कही गई।
Advertisement
गढ़वा प्रखंड स्थित खोनहरनाथ मंदिर के पास तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण करने की बात कही गई जबकि बंडा पहाड़ एवं गरदाहा मठ का सौन्दर्यीकरण एवं चिनिया स्थित चिरका डैम में नौकायन एवं सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा उत्तरी एवं दक्षिणी, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र धीरज दुबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र भोला चंद्रवंशी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा०का०मा०), कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, जिला पर्यटन विशेषज्ञ पुष्कर गुप्ता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play