whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175089 readers visited
Loading...

Advertisement

भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 35 हजार रुपए की लूट

location_on मझिआंव access_time 04-Sep-24, 10:05 AM visibility 702
Share



भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 35 हजार रुपए की लूट
जमील अंसारी


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव-बिशुनपुरा मुख्य सड़क पर भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से रुपए से भरा बैग अज्ञात लुटेरों द्वारा लूटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर जमील अंसारी सोमवार की रात्रि थाना क्षेत्र के पुरहे, आदर एवं हथिया चट्टान गांव से महिला समूह से किस्तों की राशि संग्रह कर अपने ब्रांच मझिआंव आ रहे थे। इस बीच नगर पंचायत सिवान स्थित छोटी नहर के समीप तीन मुहान चौक पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने सबसे पहले फील्ड ऑफिसर के मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार धक्का मारा। इसके बाद फील्ड ऑफिसर अपने मोटरसाइकिल से गिर पड़े। इसके बाद फील्ड ऑफिसर एवं लुटेरों के बीच थोड़ी नोक झोंक हुई।
Advertisement
इसी बीच फील्ड ऑफिसर लुटेरों के आतंक से घबराकर गए और अपना मोटरसाइकिल छोड़कर बैग में भरा लगभग 35 हजार रुपए लेकर भागने लगने। इसी दौरान लुटेरों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया, इसके बाद पिस्तौल का भय दिखाते हुए फील्ड ऑफिसर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भारत फाइनेंस के फील्ड ऑफिसर के निशानदेही पर एक लुटेरे के घर पुलिस पहुंची। लेकिन युवक नहीं मिला। इधर भुक्तभोगी फील्ड ऑफिसर जमील अंसारी ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दिया है। पुलिस ने छापामारी अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक लूटेरे पुलिस के पकड़ से बाहर थे।
Advertisement
भारत फाइनेंस के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि मैं अभी छुट्टी पर हूं लेकिन जानकारी मिली है कि लूटपाट हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 35 हजार रुपए से भरा बैग लुटेरों ने लेकर फरार हो जाने की सूचना हमें भी मिली है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि लुटेरों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play