whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170922 readers visited
Loading...

Advertisement

15 करोड़ की लागत से बनेंगी गढ़वा विधानसभा की छह प्रमुख सड़कें, मिली स्वीकृति

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 05:29 PM visibility 715
Share



15 करोड़ की लागत से बनेंगी गढ़वा विधानसभा की छह प्रमुख सड़कें, मिली स्वीकृति
मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कोई काम नहीं रहेगा अधूरा, ये मेरा वादा है : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रूपये की लागत से करीब 14 किमी लंबी छह प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें गढ़वा प्रखंड में एक, रंका में तीन, रमकंडा में एक तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। इसकी शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र कितासोती कला में टेगारी टांड़ टोला से तेनवर खेल मैदान तक भाया कितासोती बाजार चौक पथ 3 करोड़ 72 लाख 46 हजार 300 रूपये की लागत से 3.45 किमी, रंका प्रखंड में रंका-सेवाडीह मुख्य पथ से रंका खूर्द होते हुए चिनियां मुख्य पथ तक 2 करोड़ 6 लाख 43 हजार 900 रूपये की लागत से 1.86 किमी, सेवाडीह मुख्य पथ से उरांव टोला होते हुए मझिगावां तक 4 करोड़ 68 लाख 86 हजार 300 रूपये की लागत से 4.3 किमी, ग्राम पिंडरा में दिनेश सिंह के घर से आंगनबाड़ी होते हुए मुख्य पथ तक 1 करोड़ 11 लाख 56 हजार 500 रूपये की लागत से 1.1 किमी, रमकंडा प्रखंड में रमकंडा-रक्सी मुख्य पथ विनय सिंह के घर से नन्हक साव के घर होते हुए रमकंडा-भंडरिया पीडब्लयूडी पथ तक 1 करोड़ 32 लाख 25 हजार 800 रूपये की लागत से 1.4 किमी तथा चिनियां प्रखंड में रंका-चिनियां-कदवा पीडब्लयूडी पथ बॉस मोड़ से चौधरी टोला एवं भुईयां टोला तक 1 करोड़ 60 लाख 52 हजार 600 रूपये की लागत से 1.5 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सड़कें अतिमहत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। यह मेरा वादा है। क्षेत्र वासियों से किये गये सारे वादे को एक-एक कर पूरा कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ गढ़वा की जनता ने सेवा का मौका दिया है उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की स्थिति काफी जर्जर थी। क्षेत्र के ग्रामीण काफी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से निर्माण कार्य कराने का वादा किया था।
Advertisement
वह वादा आज पूरा हो गया है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे प्रत्येक विकास कार्यां में विकास विरोधी लोग लगातार टांग अड़ा रहे हैं। परंतु जनता के मनोबल के सामने उनके मंसुबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे चहुंमुखी विकास से विरोधियों की निंद उड़ गई है। बेचैनी में लोग जनता को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहे हैं। परंतु जनता सब कुछ अच्छी तरह से देख और समझ रही है। समय आने पर वैसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play