whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031124
Loading...


झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन, नागेंद्र चौधरी बने नए जिलाध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 04:47 PM visibility 687
Share



झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन, नागेंद्र चौधरी बने नए जिलाध्यक्ष
चयनित संघीय पदाधिकारिण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। सुशील कुमार के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (व्याख्याता) में चयन होने और उनके इस्तीफे के बाद जिला कार्यकारिणी समिति को प्रांतीय समिति द्वारा भंग कर दिया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत जिले के संगीत शिक्षकों द्वारा स्वागत गीत के साथ हुई। सेवानिवृत शिक्षक अकबर अली को शिक्षकों द्वारा उपहार, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और राज्य प्रतिनिधि सदस्य नीरज कुमार को भी संघ द्वारा पौधा और अंगवस्त्र प्रदान किए गए।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में जब सैकड़ों माध्यमिक शिक्षकों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में योगदान दिया, तब लोकतांत्रिक तरीके से सभी प्रबुद्ध शिक्षक वृंद को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकजुट किया गया। संघ ने समस्त शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ाव किया और विभागीय समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहा। उन्होंने कहा कि वे इस माध्यमिक परिवार से जुदा हो रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोष है कि संघ में कई ऊर्जावान, विद्वान, कर्मठ और जुझारू शिक्षकवृंद हैं, जो संगठन को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सुशील कुमार ने सर्वसम्मति से चयनित संघीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की: 1. जिलाध्यक्ष: नागेंद्र चौधरी 2. जिला सचिव: सरफुलाह अंसारी 3. जिला कोषाध्यक्ष: डॉ. कृष्ण कुमार यादव 4. जिला उपाध्यक्ष: रिंकू कुमार पासवान, डॉ. महताब आलम, संजय मेहता, अरशद अंसारी, राजाराम पासवान 5. संयुक्त सचिव: सौरभ कुमार, नियाजुद्दीन अंसारी, आदित्य प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, सुधीर रजक 6. विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष: कमलेश चौधरी विद्यालय परीक्षा समिति सचिव: पंकज कुमार 7. राज्य प्रतिनिधि सदस्य: असगर अली अंसारी 8. सलाहकार समिति (मनोनित सदस्य): परवेज़ आलम ख़ान, प्रवीण राम, सुरेन्द्र शर्मा, ललित मोहन आनंद, शिवशंकर सिंह, अनूप कुमार ठाकुर 9. महिला प्रकोष्ठ: - अध्यक्ष: शिल्पी कृष्णन - सचिव: रेखा मिंज - कोषाध्यक्ष: रश्मि बाड़ा - जिला प्रवक्ता: सारा हादी - जिला उपाध्यक्ष: शिवानी विश्वमभरी, डॉली कुमारी - संयुक्त सचिव: रश्मि बाला, आशा कुमारी, सीमा कुमारी, इंदु बाला तिर्की, निशा कुमारी, मेहरून निशा मंच का संचालन अरिंदम विश्वास ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संगीत शिक्षक जवाहर लाल प्रजापति और अन्य संगीत शिक्षक साथियों द्वारा किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक (पेश्का मेराल) नियाजुद्दीन अंसारी और प्रभारी प्रधानाध्यापक (चपकली चिनिया) शिवनाथ राम ने भी संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राकेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, गजेन्द्र सिंह बुंदेला, राजकुमार चंद्रा, उदय प्रसाद, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार राम, धर्मवीर पटेल, जयप्रकाश सिंह, विपिन किशोर मिंज, दिलीप रविदास, आलोक श्रीवास्तव, सत्येन्द्र प्रसाद, मेराजुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play