डंडई : थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में चावल दिलवाने के नाम पर पिछले 6 वर्षों से एक बुजुर्ग विधवा महिला से अंगूठा लगवा कर वृद्धा पेंशन की राशि ठगने का मामला को प्रकाश में आया है।
ठगी की शिकार हुई 64 वर्षीय वृद्ध महिला फुलझरी कुंवर ने बताया कि गांव के ही मालकुमार यादव पिता भीखू यादव के द्वारा मुझे ब्लॉक से चावल दिलवाने के नाम पर अंगूठा लगाया था और कभी-कभार 5 से 7 किलो चावल दे देता था। कई बार अंगूठा लगाने के बाद भी उसके द्वारा बोला जाता था अभी चावल नहीं है बाद में मिलेगा। चावल देने के दिन भी उसके द्वारा कई बार अंगूठा लगाया जाता था तब जाकर चावल देता था।
जब हम वृद्धा पेंशन के बारे में पूछते तो वह बोलता कि तुम्हारा अब नहीं होगा।
Advertisement
उससे थक हारकर चुकी तो मैं अपना पेंशन कराने के लिए सोनेहरा बीडीसी लालमुनी गुप्ता से बोली। इसके बाद उन्होंने पूरा आश्वासन दिया कि आपका वृद्धा पेंशन जरूर बनेगा। वृद्धा पेंशन के लिए उनके पास लगातार मिलता रही एक दिन बीडीसी ने अपने साथ मुझे प्रखंड कार्यालय लेकर आये और ऑपरेटर से जांच करवाया, जांच के दौरान पता चला कि मेरा पेंशन का पैसा यूनियन बैंक के खाते में जा रहा है और हर बार उसकी निकासी भी हो रही है।
उसके बाद उसके तहकीकात की गयी तो पता चला कि गांव के ही माल कुमार यादव प्रखंड कार्यालय से चावल दिलवाले के नाम पर एक मशीन में अंगूठा लगवाता है। उसके द्वारा 6 वर्ष पूर्व 2018 में लवाही स्थित यूनियन बैंक में खाता खुलवाया था, उसी में मेरा पैसा वृद्धा पेंशन आ रहा था मैं समझ रही थी कि मेरा पहले पैसा पोस्ट ऑफिस में आता था अब वृद्धा पेंशन बंद हो चुकी है लेकिन उसने मेरा पैसा निकासी कर रहा था बदले में प्रखंड कार्यालय से मिले चावल के नाम पर कभी 5 किलो तो कभी 7 किलो देता था।
Advertisement
उक्त ठग के द्वारा अभी तक 72500 की अवैध निकासी कर ली गयी है। फुलझरी कुंवर ने बताया कि मैं अपनी पेंशन की राशि वापस पाने को लेकर इसकी लिखित शिकायत डंडई थाने में की हूं।
मामले को लेकर आरोपी मालकुमार यादव ने बताया कि फुलझरी कुंवर के कहने पर ही हमने उसके खाता से पैसा निकाल कर और उसके बदले प्रत्येक माह चावल दिया है। जिसका लिखित मेरे डायरी में गवाह के साथ उसका अंगूठा का निशान दर्ज है। साथ ही बताया कि उक्त महिला को हमने 2018 से लेकर अभी तक 2270 किलो चावल दे चुका हूं। हमने उस महिला से कोई भी पेंशन की राशि का ठगी नहीं किया है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि फुलझरी कुंवर ने आवेदन दिया है, मामले की पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।