गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दूसरी पार्टियां झामुमो कार्यकर्ता के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग तथा पंचायत के जनप्रतिनिधि गण भी झारखंड मुक्ति मोर्चा में लगातार शामिल हो रहे हैं। जबकि अन्य पार्टी के नेता आम लोगों को या झामुमो से निष्कासित लोगों को अपने पार्टी में शामिल कराकर उन्हें झामुमो कार्यकर्ता बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। विगत दिनों प्रतापपुर पंचायत में एआईएमआई के नेताओं ने महताब खान को पार्टी में शामिल कराया था जिसे अखबार के माध्यम से झामुमो का पंचायत अध्यक्ष बताया गया, जो कि सरासर झूठ है।
Advertisement
महताब खान के भाई तहजीब खान जो पूर्व में झामुमो के पंचायत अध्यक्ष थे उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और उसकी खबर सभी अखबारों में प्रकाशित हुई थी। विगत एक साल से प्रतापपुर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉक्टर असलम अंसारी पंचायत अध्यक्ष है।
गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन सैकड़ो कार्यकर्ता दूसरे दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यशैली से प्रभावित होकर आम जनता भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर रुख कर रहे हैं। पहली बार गढ़वा रंका विधानसभा में एक जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागेदारी ले रहा हैं।
Advertisement
लगातार क्षेत्र में बने रहने से और जनता के सुख-दुख में शामिल होने के कारण मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति आमजनों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसी स्थिति में झामुमो के कार्यकर्ता पार्टी और अपने नेता के साथ मजबूती से खड़े हैं। दुष्प्रचार और अफवाह का जवाब आगामी चुनाव में जनता विकसित गढ़वा के पक्ष में मतदान करके दे देगी।