whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169156 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-24, 09:02 PM visibility 681
Share



मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज तक आये 13933 आवेदन गढ़वा : सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार”का शुभारंभ कल दिनांक 30 अगस्त से शुरू है तथा यह कार्यक्रम 15 सितंबर 2024 तक चलेगा। इसी के निमित्त आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच कर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। दूसरे दिन तेरह प्रखंडों के तेरह पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। समाचार लिखे जाने तक कल से लेकर आज तक कुल 13933 आवेदन प्राप्त हुए।
Advertisement
आवास योजना को लेकर ज्यादा आवेदन आए। 10वीं और 12वीं की उत्तीर्ण छात्रा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्होंने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन पंचायत स्तरीय शिविर में जमा किया। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण: उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के द्वारा पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल वितरण, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र, पशुधन का वितरण, ट्राईसाईकिल, मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश : उपायुक्त शेखर जमुआर ने पंचायत स्तरीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से योग्य लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्या को सुनते हुए यथोचित लाभ देने का निर्देश दिया।
Advertisement
सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों को ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार रखते हुए आवेदन भरने में आ रही कोई कठिनाई को दूर करने का निर्देश दिए साथ ही सभी सुयोग्य व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इस हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play