गढ़वा : आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा में शनिवार को माता-पिता को शिक्षा के बारे में शिक्षित करने और मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देने पर सीबीएसई द्वारा क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत एजुकेटिव पैरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में आरकेपीएस ऊंचरी मंझिआंव, आरकेपीएस अधौरा, श्रीबंशीधर नगर, मिलेनियम स्कूल नगर, साउथ प्वाइंट गढ़वा, ज्ञान निकेतन गढ़वा, आक्सफोर्ड स्कूल गढ़वा, ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर और सोनभद्र ओबरा से सेक्रेड हार्ट स्कूल के 59 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के प्राचार्य डा. जीएन खान, ब्राइट लैंड स्कूल मेदिनीनगर से चिंशु सिंह उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाेडेय, प्रशासनिक इंचार्ज पीके झा एवं रिसोर्स पर्सन ने दीप प्रज्वलित कर एवे मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्कूल के निदेशक ने कहा कि लगातार विकसित हो रहे शैक्षिक परिदृश्य में, केवल शिक्षक और छात्र ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते हैं।
माता-पिता को अपने बच्चे की शैक्षिक यात्रा का समर्थन करना चाहिए और शिक्षणशास्त्र की समझ से लैस होना चाहिए। इसके अलावा, माता-पिता की शिक्षा जीवन भर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देती है क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक शक्तिशाली उदाहरण पेश करते हैं क्योंकि माता-पिता बच्चे के पहले और सबसे प्रभावशाली शिक्षक होते हैं।
Advertisement
उन्होंने शिक्षक अभिभावक की नियमित बैठक करने पर जोर दिया। शिक्षा शिक्षण पहलों और कार्यक्रमों पर अभिभावकों से इनपुट इकट्ठा करने के लिए सुझाव बाक्स, आनलाइन सर्वेक्षण या गुमनाम फीडबैक फार्म जैसे फीडबैक तंत्र स्थापित कर अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यशाला को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य सह वैन्यू डायरेक्टर संतोष पांडेय, प्रशिक्षण समन्वयक शहेला खान, विकास तिवारी, इम्तियाज खान की भूमिका अहम रही।