whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039986
Loading...


पंचायती राज एक ढकोसला है और हम सब इसी ढकोसलागिरी का विरोध कर रहे हैं: गिरिनाथ सिंह

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-24, 05:33 PM visibility 269
Share



पंचायती राज एक ढकोसला है और हम सब इसी ढकोसलागिरी का विरोध कर रहे हैं: गिरिनाथ सिंह
परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों से मिलते पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा सफलता पूर्वक जारी है। अपने संबोधन में गिरिनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरे तंत्र पर अफसरशाही हावी हो गई है, जिसके कारण हम लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अबुआ आवास योजना के बारे में कहा कि इसके नाम पर भी लूट हो रही है, और रसीद का सिस्टम खत्म हो गया है। मुखिया नाजिया खातून ने अपनी दशा सुनाते हुए कहा कि किसी भी काम को सही तरीके से नहीं चलाया जा रहा है। इसलिए सारे मुखिया हड़ताल पर हैं और बाकी का काम उपमुखिया करेंगे। ऐसे में सरकार लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। गिरिनाथ सिंह ने आगे कहा कि पंचायती राज एक ढकोसला है और हम सब इसी ढकोसलागिरी का विरोध कर रहे हैं। लोग अपने मनमानी ढंग से काम कर रहे हैं, जिसे रोकना जरूरी है।
उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र में बहुत ताकत होती है और आपको अपना सही-गलत खुद चुनना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वोट मांगने नहीं आए हैं बल्कि जनता का हाल-चाल जानने आए हैं। अंत में मंत्री ने कहा, "मैं वादे के साथ कहता हूँ कि मैं इस विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाऊंगा और आपका साथ हर हाल में दूंगा। मेरा जीवन आप लोगों के लिए समर्पित है।" आज परिवर्तन यात्रा गढ़वा प्रखंड के अंतर्गत पंचायत-पिपरा, ग्राम-पिपरा (मदरसा में), पिपरा (पंचायत भवन), पिपरा (हरिजन टोला), ग्राम-बाना, महुअरी बाना, साव टोला, एवं पंचायत-करुआ काला के ग्राम-मसुरिया काला मंदिर पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबुल सिंह, हाफिजुर खान, नसीमुद्दीन खान, सरवार खान (प्रज्ञा केंद्र संचालक), वहीद आलम खान, सकीना बीवी, मुखिया नाजिया खातून, शमशाद खान, सुरेश राम, बुधई खान, मोहम्मद फारुख खान, मसूर खान, शाहबाज खान, इम्तियाज खान, आतुर खान, निसार खान, फिरोज खान, रईस खान, मसुदुद्दीन खान सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play