धुरकी : गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में पुलिस ने गनियारी कला से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गढ़वा एसपी के निर्देशानुसार धुरकी पुलिस लगातार अवैध बालू के विरुद्ध छापामारी कर रही है। इसी क्रम में गनियारी कला से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।
जिस संबंध में जिला खनन विभाग को पत्राचार कर, सहायक खनन पदाधिकारी, गढ़वा नंद देव बैठा के शिकायत के आधार पर जप्त ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध कांड अंकित किया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गनियारी कला के किसी खास व्यक्ति का है।
Advertisement
छापामारी दल में एएसआई शैलेंद्र यादव एवं थाना पुलिस बल शामिल थे।